पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की रैली में भाग लेने 65 बसों में जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा की रैली में भाग लेने 65 बसों में जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की रैली में भाग लेने 65 बसों में जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता

भास्कर न्यूज | जोधपुर

राज्यकी भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर शनिवार को जयपुर में होने वाली रैली में पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार रात को बसों से रवाना होंगे। पार्टी ने इसके लिए प्रत्येक वार्ड से एक बस यानी कुल 65 बसें ले जाने का निर्णय किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने बताया कि सरकार के एक साल पूर्ण होने पर नया राजस्थान, नई सोच आैर नई दिशा के संकल्प को लेकर जयपुर में शनिवार को होने वाली रैली में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जयपुर रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड से एक बस की जिम्मेदारी पार्षद, वार्ड अध्यक्ष विधायक को सामूहिक रूप से दी गई है। उन्होंने बताया कि बसें शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से रात 8 से 10 बजे के बीच जयपुर के लिए रवाना होंगी। सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य, पार्षद तथा मंडल वार्ड स्तर के कार्यकर्ता भी रैली में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचेंगे।