पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेश जेएनवीयू छात्रसंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेश जेएनवीयू छात्रसंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेश जेएनवीयू छात्रसंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष

भोमसिंहके निधन के बाद से रिक्त था पद, अंकित गहलोत को सीनेट सदस्य बनाया

भास्करन्यूज | जोधपुर

जेएनवीयूछात्रसंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेश बालान अब कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। गत माह छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़ के निधन के बाद से यह पद रिक्त पड़ा था। गुरुवार को विवि प्रशासन ने एक आदेश जारी कर बालान को यह जिम्मा सौंपा। वहीं छात्रसंघ के महासचिव अंकित गहलोत को भोमसिंह के स्थान पर सीनेट का सदस्य मनोनीत किया गया है। छात्रसंघ चुनाव में बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के स्टूडेंट भोमसिंह ने सबसे कम 22 वर्ष की उम्र में अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया था। 8 अक्टूबर को सड़क हादसे में भोमसिंह बुरी तरह घायल हो गए। 28 अक्टूबर को उपचार के लिए जयपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। तब से छात्रसंघ अध्यक्ष का पद खाली था। गुरुवार को कुलपति प्रो.बीएस राजपुरोहित के निर्देश पर कुलसचिव गोविंदसिंह चारण ने आदेश जारी कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालान को कार्यवाहक छात्रसंघ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। बालान इंजीनियरिंग संकाय के स्टूडेंट हैं।