पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र चिकित्सा शिविर 14 को

नेत्र चिकित्सा शिविर 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेत्र चिकित्सा शिविर 14 को

जोधपुर | रांकावतब्राह्मण युवा समिति, जोधपुर की ओर से 14 दिसंबर को रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि शनिश्चरजी का थान क्षेत्र स्थित रांकावत समाज भवन, बख्तावरमलजी का बाग में होने वाले शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगने वाले शिविर को लेकर प्रवीण चांदोरा, दिनेश बोरावड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कोडिंगलैंग्वेज की जानकारी दी

जोधपुर | शास्त्रीनगर स्थित शांति निकेतन स्कूल में सीओ ओआरजी संस्था की ओर से 8 से 14 दिसंबर तक कंप्यूटर साइंस एजुकेशन सप्ताह मनाया जा रहा है। यथार्थ खत्री के निर्देशन में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर कक्षा तृतीय से आठवीं तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस कोडिंग लैंग्वेज के बारे में जानकारी दी गई। अंत में चेयरमैन कैलाश मोदी ने आभार जताया।