विधिक साक्षरता के बारे में दी जानकारी
बालेसर | निकटवर्तीखियासरिया गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति बालेसर की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर उनको कानूनों के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय माध्यमिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुपमा बिजलानी एवं सिविल न्यायालय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश चोटिया ने इस अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए उनको मानव अधिकार, भरण पोषण अधिनियम, धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम, आबकारी अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, आयुध अधिनियमों के बारे में जानकारी दी।