पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खड़े मिनी ट्रक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल

खड़े मिनी ट्रक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के झुरली मोड़ के पास बुधवार रात्रि को सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आए मिनी ट्रक के घुस जाने से उसमें सवार दो जने घायल हो गए। थानाधिकारी कैलाशचंद मीणा ने बताया कि उतर प्रदेश निवासी मोहम्मद उस्मान ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि बुधवार देर रात्रि को झुरली फांटा के पास उसका मिनी ट्रक का टायर पंचर हो गया। वो टायर को बदलने के लिए जैक लगाकर टायर लगा रहे थे कि उसी समय पीछे से आए एक मिनी ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे पीछे मिनी ट्रक में सवार ड्राइवर खलासी मोहम्मद तौफीक वाहिद अली घायल हो गए घटना की सूचना पर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला 108 की सहायता से जोधपुर रैफर किया।

भावी. मिनीट्रक से घायल को बाहर निकालते हुए पुलिसकर्मी अन्य लोग।