पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतीराज योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करें : पुरोहित

पंचायतीराज योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करें : पुरोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओसियां आंचलिक | पंचायतसमिति सभागार में जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणकुमार पुरोहित ने गुरुवार को ग्राम सेवकों की बैठक ली। बैठक के दौरान पुरोहित ने इंदिरा आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना, क्षतिपूर्ति समानुदेशन योजना, राज्य वित्त आयोग-चतुर्थ, तेरहवां वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, जनता जल योजना एवं नरेगा योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यों पर हुए व्यय पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र की प्रगति पर संतोष जाहिर कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जो कार्मिक निर्धारित समयावधि में प्रगति प्रस्तुत नहीं करता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित करें। वहीं ग्राम सेवकों को कहा कि पंचायतीराज योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करें। वहीं विकास अधिकारी संपत गोदारा से ग्रामीण विकास एवं नरेगा योजना की प्रगति जानकारी दी। वहीं इस माैके पर उपखंड अधिकारी चंचल वर्मा, कनिष्ठ लिपिक रामस्वरूप टाक, चंचलकुमार राजपुरोहित, गोकलराम विश्नोई, भूपेंद्र लीलावत आदि साथ थे।

ओसियां आंचलिक. बैठकमें उपस्थित ग्राम सेवक।