पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खादी कमीशन के डिविजनल ऑफिस को जोधपुर शिफ्ट करने का विरोध

खादी कमीशन के डिविजनल ऑफिस को जोधपुर शिफ्ट करने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। बीकानेरमें संचालित खादी कमीशन (खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग) के डिविजनल कार्यालय को जोधपुर स्थानांतरित करने के फैसले के खिलाफ खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि एकजुट हो गए है। खादी मुख्यालय के इस फैसले के विरोध में बीकानेर संभाग की खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गंगानगर रोड स्थित डिविजनल कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उधर, मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद खादी कमीशन के निदेशक ने विभागीय कार्मिकों को कार्यालय जोधपुर शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए है। गुरुवार को एक ओर जहां कार्मिक विभागीय सामग्री को जोधपुर स्थानांतरित करने की तैयारियों में जुटे रहे।