पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 110 ट्रॉली कपास मशीनें राख

110 ट्रॉली कपास मशीनें राख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर जिले की सीमा से लगते जोधपुर जिले के सोयला कस्बे में गुरुवार को जिनिंग फैक्ट्री में आग से 110 ट्राॅली कपास और मशीनें राख हो गईं। छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सोयला की सांवरिया जिनिंग फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई आग की शुरुआत पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली में रखे कपास से हुई। इसके बाद फैक्ट्री में आग लगना शुरू हुई। 15 मिनट में ही आग से पूरी फैक्ट्री भभकने लगी। यहां मौजूद लोग दौड़कर बाहर भागे।