बेटी विषय पर काव्य पाठ कल
खुशदिलान-ज-जोधपुर की ओर से शनिवार को दोपहर तीन बजे महिला महाविद्यालय के सभागार में बेटी विषय पर काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा। संस्था के जनरल सेक्रेट्री अनिल अनवर ने बताया कि इस दौरान अनेक कवियों सहित महाविद्यालय की छात्राएं नारी असमानता को मिटाने, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के उन्मूलन नारी का सम्मान करने की सीख देने वाली काव्य रचनाओं का पाठ करेंगी।