रक्तदान नेत्र जांच चिकित्सा शिविर 14 को
रांकावतब्राह्मण युवा समिति, जोधपुर की ओर से 14 दिसंबर को रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि शनिश्चरजी का थान क्षेत्र स्थित रांकावत समाज भवन, बख्तावरमलजी का बाग में होने वाले शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगने वाले शिविर को लेकर प्रवीण चांदोरा, दिनेश बोरावड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।