कायस्थ गौरव पुरस्कार वितरण समारोह 4 को
कायस्थसांस्कृतिक एवं जागृति मंच और कायस्थ युवा संगठन की संयुक्त बैठक गुरुवार को चौहाबो में मंच अध्यक्ष कैलाशलाल माथुर सचिव नंदलाल माथुर के आतिथ्य में हुई। बैठक में 4 जनवरी को कायस्थ प्रतिभावान विद्यार्थियों को सरस्वती पुरस्कार एवं वृद्ध जनों को कायस्थ गौरव अलंकरण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंच के उपाध्यक्ष अनिल माथुर, युवा संगठन के अध्यक्ष संजय माथुर, कृपानारायण माथुर, सुनील माथुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संगठन के संस्थापक संयोजक अनिल माथुर ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम के लिए कृपानारायण माथुर को प्रभारी, सुनील दाऊ को सहप्रभारी एवं अजय माथुर को कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है।