- Hindi News
- विश्नोई महासभा के चुनाव की तैयारियां शुरू
विश्नोई महासभा के चुनाव की तैयारियां शुरू
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा मुकाम के अध्यक्ष पद चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिले के चुनाव प्रभारी प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि एक से पंद्रह जनवरी तक सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार होगी। प्रत्येक राजस्व ग्राम पर एक अध्यक्ष चुना जाएगा। 200 सदस्यों पर एक प्रतिनिधि का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रतिनिधि जिला प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे और जिला प्रतिनिधि महासभा के अध्यक्ष पद का चुनाव करेंगे। जोधपुर के तहसील ग्राम प्रभारियों को प्रशिक्षण के लिए 14 दिसंबर को 12 बजे रातानाडा स्थित विश्नोई धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य चुनाव अधिकारी रामसिंह कालीराणा और राज्य प्रभारी रवींद्र धारणिया चुनाव संबंधी जानकारी देंगे।