पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देसी शराब में स्प्रिट मिलाते तीन युवक रंगे हाथों गिरफ्तार

देसी शराब में स्प्रिट मिलाते तीन युवक रंगे हाथों गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबकारीथाना पश्चिम ने बासनी ट्रक यूनियन के पास स्थित मेट्रो वाइन्स के ठेके पर गुरुवार सुबह छापा मार देसी शराब में स्प्रिट मिलाते तीन जनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसएचओ जबर सिंह चारण ने बताया कि सूचना पर एक टीम सुबह 9:45 बजे ठेके पर पहुंची, तब आधा शटर खुला था। अंदर लूणी निवासी राजेन्द्र विश्नोई, फींच निवासी सगराराम विश्नोई देसूरिया विश्नोइयान निवासी सुखराम विश्नोई देसी शराब में स्प्रिट मिला रहे थे। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से राजेंद्र को दो दिन के रिमांड पर सगराराम सुखराम को जेल भेजा गया। पुलिस ने ठेके से शराब की 140 पेटी, जिसमें कुछ पव्वे खाली कुछ भरे थे, जब्त की। साथ ही 1,330 खाली ढक्कन, 100 खाली पव्वे, 2 पेचकस, दो कार्टन पैकिंग रोल एक फ्रीज भी जब्त किया गया। सुबह कार्रवाई के बाद शाम को ठेका दुबारा शुरू हो गया। इस पर एसएचओ चारण ने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही ठेके के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।