पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल सेंटर फोर रेडियो साइंस की कार्यशाला में 40 शोध पत्रों का वाचन

इंटरनेशनल सेंटर फोर रेडियो साइंस की कार्यशाला में 40 शोध पत्रों का वाचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| इंटरनेशनलसेंटर फोर रेडियो साइंस की ओर से आयोजित कार्यशाला आईसीएमएआरएस-2014 के तीसरे दिन माइक्रोवेव कंपोनेंट डिवाइस सर्किट, कम्यूनिकेशन एंटीना एनालिसिस, सिन्थेसिस मेजरमेंट सत्रों में कुल 40 शोध पत्रों का वाचन किया गया। माइक्रोवेव कंपोनेंट डिवाइस सर्किट सत्र में प्रो. केआर चौधरी ने क्वांटम सूचना प्रोसेसिंग के बारे में बताया। डॉ. अकीरा हीरोसे ने एडवांस न्यूरल एडेप्टिव तकनीक को इंटरफार्मेटिक पॉलेरीमैट्रिक राडार इमेजिंग में काम लेने के बारे में बताया। प्रो. ओपीएन कल्ला ने बताया कि शुक्रवार को आईसीएमएआरएस के अंतिम दिन एटी जयसीलन माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग की थार रेगिस्तान में उपयोगिता के बारे में बताएंगे।

कार्यशाला आईसीएमएआरएस-2014 में 40 शोध-पत्रों का वाचन किया गया।