मेहता की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आज
माणक मेहता की 40वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शाम 4 बजे ‘विकास और क्षेत्रीय पत्रकारिता\\\' विषयक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रदेश में खोजपूर्ण रचनात्मक पत्रकारिता के लिए ‘माणक अलंकरण\\\' वर्ष 2014 विशिष्ट पुरस्कार (चार) के लिए चयनित प्रतिभाओं के नाम की घोषणा भी की जाएगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विधि विवि जोधपुर के पूर्व कुलपति जस्टिस एनएन माथुर मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गुलाब बत्रा होंगे।