पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिनिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जिनिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके निकटवर्ती सोयला कस्बे में स्थित एक जिनिंग फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। कपास के ढेर में लगी आग कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई। घटना की सूचना पर जोधपुर नागौर से पहुंची नगर निगम की आधा दर्जन से अधिक दमकलों ने आग पर काबू पाया। दमकल सूत्रों के अनुसार आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर-नागौर रोड पर सोयला कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सांवरिया जिनिंग मिल में गुरुवार दोपहर के समय आग लग गई। आग लगते देख यहां काम करने वाले कर्मचारी आस पड़ोस के लोगों ने पहले तो अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जोधपुर से अग्निशमन केंद्र की टीमें दमकलों के साथ सोयला पहुंची। यहां आग की भयावहता को देखते हुए नागौर से भी दो दमकलों को बुलवाया गया। शाम तक दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से तो रोक लिया, लेकिन रूई की गांठों के नीचे तक दबी आग की चिंगारियों को बुझाने के लिए वे देर शाम तक मशक्कत करते रहे। आग से एक गोदाम में रखा ट्रैक्टर और जिनिंग मशीन भी जल गई। आग के बाद मौके पर एकत्र भीड़ को काबू में करने के लिए खेड़ापा थानाधिकारी सुरेश चौधरी अन्य की टीम भी वहां पहुंची।

सांवरिया जिनिंग मिल में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों को बड़ी मशक्क्त करनी पड़ी।