- Hindi News
- एयर इंडिया: मुंबई दिल्ली फ्लाइट 13 से पुराने शेड्यूल पर
एयर इंडिया: मुंबई-दिल्ली फ्लाइट 13 से पुराने शेड्यूल पर
जोधपुर | मुंबईसे जोधपुर होते हुए दिल्ली के बीच संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 476) दो दिन तक संशोधित शेड्यूल से संचालित होगी। जोधपुर एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल कारणों के चलते ये फ्लाइट 12 दिसंबर यानी शुक्रवार तक देरी से संचालित होगी। शेड्यूल के तहत ये फ्लाइट मुंबई से सुबह 11:15 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से दोपहर 1:40 बजे उड़कर दोपहर 4:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।