पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की रैली के लिए 6 यात्री बस निरस्त, पुलिस को दी 7 बसें

भाजपा की रैली के लिए 6 यात्री बस निरस्त, पुलिस को दी 7 बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. रोडवेज ने पुलिस विभाग को जयपुर में 13 दिसंबर को होने वाली भाजपा की रैली के लिए सात बसें तो उपलब्ध करा दीं, लेकिन इसके लिए जोधपुर डिपो से संचालित छह बसें निरस्त करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार के एक साल पूरा हाेने पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जोधपुर से भी गुरुवार को पुलिस फोर्स जयपुर भेजा गया। पुलिस ने रोडवेज के जोधपुर डिपो से 7 बसें जयपुर के लिए मांगी।
रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार प्रबंधन सरकारी काम के लिए बसें देने से इनकार नहीं कर सका, लेकिन उसे इसके लिए 6 बसें निरस्त करनी पड़ी। इससे जोधपुर-अजमेर-जयपुर रूट पर इन बसों के इंतजार में खड़े ग्रामीण एवं शहरी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये बसें हुईं निरस्त : जोधपुर डिपो के टाइमकीपरों के अनुसार सुबह 9.15 बजे जयपुर वाया भोपालगढ़, दोपहर 12.15 बजे अजमेर, दोपहर 2 3 बजे जयपुर, शाम 5 बजे अजमेर और शाम 6 बजे जयपुर की बसें निरस्त कर पुलिस को दी गईं। गौरतलब है कि रोडवेज के जोधपुर डिपो के पास अतिरिक्त बसें नहीं होने के कारण यह अव्यवस्था हुई।