पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार के दो करोड़ के बिल अटकने से बीच में ही बंद हुआ एयरपोर्ट पर सीवरेज का काम

ठेकेदार के दो करोड़ के बिल अटकने से बीच में ही बंद हुआ एयरपोर्ट पर सीवरेज का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. एयरपोर्ट के बाहर सीवरेज लाइन का काम ठेकेदार का दो करोड़ का भुगतान अटकने के कारण बीच में ही बंद हो गया। इस काम को पूरा करवाने के लिए जेडीए चेयरमैन संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा ने गुरुवार को अफसरों को सख्त हिदायत दी। जेडीए इंजीनियरिंग विंग के अफसरों की बैठक में गेरा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का काम प्राथमिकता से शुरू किया जाए।
इसके लिए निर्माण एजेंसी को कुछ राशि का भुगतान करें, ताकि 3.3 किलोमीटर का अधूरा पड़ा काम शुरू हो सके। एयरपोर्ट पर ट्रंक लाइन सीवरेज का काम अधूरा होने से सीवरेज के नाले की बदबू आती है। इससे फ्लाइट से आने वाले अतिथियों के समक्ष शहर की इमेज खराब हो रही है। इसी तरह शहर में ऐसे अधूरे पड़े काम, जिनसे लोगों को परेशानी हो रही है, उन्हें शुरू करवाने के लिए पहल करें।

अब पैसा आना शुरू हुआ तो जरूरी काम करवाएं

गेराने रातानाडा सर्किल से एयरपोर्ट होते हुए बासनी बेंदा तक जाने वाली सीवरेज लाइन का काम पूरा करने सहित अन्य अधूरे पड़े काम जल्दी शुरू करवाने की हिदायत जेडीए आयुक्त बीआर चौधरी को दी। उन्होंने कहा कि ये काम करीब डेढ़ साल से अटके पड़े हैं, अब पैसा आना शुरू हो गया है। ऐसे में जरूरी काम शुरू करवाने के लिए कुछ भुगतान करें।

डायरेक्टर ने कहा- फंड मिलते ही काम शुरू होगा

रातानाडा चौराहे से एयरपोर्ट होते हुए बासनी बेंदा तक डाली जा रही सीवरेज लाइन का काम फंड के अभाव में अटका हुआ है। ठेकेदार को बिलों का भुगतान नहीं करने के कारण उसने काम रोक दिया था। फंड मिलते ही काम शुरू करवाने का प्रयास होगा। -एसआरजोशी, निदेशक (इंजीनियरिंग), जेडीए