बीकानेर, रिलायबल क्षत्रिय क्लब जीते
जोधपुर | बीकानेर,रिलायबलक्लब और क्षत्रिय क्लब ने स्वर्णकार क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। पहले मैच में बीकानेर ने पांच विकेट खोकर 122 रन बनाए। दिलीप ने 63 रन बनाए। अनिल ने तीन विकेट लिए। जवाब में यंग इलेवन 107 रन बना सका। अनिल ने 44 रन बनाए। दिलीप ने चार विकेट लिए। दूसरे मैच में रिलायबल क्लब ने पांच विकेट पर 180 रन बनाए। मनोज ने 65 जीते ने 43 रन बनाए। जवाब में गजानंद क्लब 96 रन बना सका। तीसरे मैच में बालोतरा ने पांच विकेट पर 128 रन बनाए। मयंक ने नाबाद 67 रन बनाए। जवाब में क्षत्रिय क्लब ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजू ने नाबाद 59 रन बनाए।