पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिनी चंद्रा के सुरों का जादू छाया, आदिवासी कलाकारों ने समा बांधा

रिनी चंद्रा के सुरों का जादू छाया, आदिवासी कलाकारों ने समा बांधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| सिद्वार्थसोशल सर्विस की ओर से प्रथम फाउंडेशन दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को महावीर कॉम्प्लेक्स परिसर में सारेगामापा 2010 फाइनलिस्ट सिंगर रिनी चंद्रा और आदिवासी लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने शाम को यादगार बना दिया। सिंगर रिनी चंद्रा ने मंच पर आते ही आशिकी-2 फिल्म का गाना तेरी गलियां... पेश कर युवाओं में जोश भर दिया। म्यूजिकल बैंड की धुनों पर रिनी ने हम्टी शर्मा की दुल्हनिया का मैं तेनू समझावा... गुनगुनाया तो लोग झूम उठे। म्यूजिक की धुनों पर लोक कलाकारों ने दहकते अंगारों पर नृत्य किया तो हर कोई दंग रह गया। इससे पूर्व अपना घर आश्रम के नन्हे-मुन्नों ने सुनो गौर से दुनिया वालों... गाने पर ग्रुप डांस कर देशप्रेम की मिठास घोल दी। समारोह के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।

महिलाओंका सम्मान: कार्यक्रमके दौरान पूर्व मिसेज इंडिया एशिया मेघा अरूप, समाजसेवी प्रीति भंडारी, डॉ. मनीषा मालवीय, पन्नू भंसाली, डिंपल शाह सहित अन्य सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, बीजेपी अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, शहर विधायक कैलाश भंसाली, प्रोफेसर डॉ. एमएस राठौड़, मेघराज लोहिया, सुनील तलवार, सुशील तोषनीवाल, सीआर भंसाली, रमेश अग्रवाल, आनंद भाटी ठाकर, डॉ. राम गोयल, आतिक साहब, केसी मिश्रा अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक विनोद सिंघवी ने सभी का आभार जताया। संचालन माई एफएम के आरजे रैक्स खुशी अरोड़ा ने किया।

रिनी चंद्रा