पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब पीकर हंगामा मचाने के आरोपी तीन स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाला

शराब पीकर हंगामा मचाने के आरोपी तीन स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | एकस्टूडेंट की बर्थडे पार्टी के बाद शराब पीकर उत्पात मचाने वाले एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन स्टूडेंट्स को चीफ वार्डन ने हॉस्टल से निकाल दिया है। इनमें दो छात्राएं एक छात्र है। वहीं कॉलेज की डिसिप्लेनरी कमेटी की बैठक में 7 स्टूडेंट्स को निलंबित करने की सिफारिश हुई है। इस संबंध में चीफ प्रोक्टर को रिपोर्ट भेज दी गई है। वे ही इस पर निर्णय लेंगे। दो छात्रों की पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार को एफआईआर की कॉपी मंगवाई गई तथा विभागाध्यक्षों को कॉपी भेजकर स्टूडेंट्स की पहचान करने का प्रयास हुआ। दोनों छात्राएं हॉस्टल छह की थीं तथा एक छात्र यश भी हॉस्टल का था। इन तीनों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। डिसिप्लेनरी कमेटी की बैठक में डीन प्रो. डीजीएम पुरोहित डिसिप्लेनरी कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अवधेश शर्मा, चीफ प्रोक्टर प्रो. एसएस गहलोत, डॉ. एनसी बरवड़, प्रो. जयश्री वाजपेयी, मिलिंद शर्मा मनीष कुमार शामिल थे। अब आरोपी स्टूडेंट्स को उनका पक्ष सुनने के लिए परिजनों के साथ बुलाया जाएगा।