पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा कंपनी पर बंद पड़ी दो 108 एंबुलेंस का भुगतान उठाने का आरोप

सेवा कंपनी पर बंद पड़ी दो 108-एंबुलेंस का भुगतान उठाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
108 इमरजेंसी एंबुलेंस की सेवा कंपनी जेवीकेईएमआरआई पर बंद पड़ी दो एंबुलेंस का भुगतान उठाने का आरोप लगा है। शहर के श्यामसुंदर साद ने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाते हुए एसीबी के डीजी से शिकायत भी की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बंद और खराब एंबुलेंस पर भी दिसंबर 2013 जनवरी 2014 का भुगतान उठा लिया गया है। दोनों एंबुलेंस टाटा सर्विस सेंटर पर खड़ी है। इनमें से एक एंबुलेंस को तो ठीक करने से सर्विस सेंटर ने भी असमर्थता जता दी है। इस मामले में जेवीकेईएमआरआई के प्रवक्ता भानू सोनी ने बताया कि गाड़ी एक्सीडेंट होने से ऑफ रोड है, लेकिन भुगतान की जानकारी नहीं है। वहीं सीएमएचओ नरेंद्र सक्सेना ने कहा कि भुगतान के बारे में अभी जानकारी नहीं है, फिर भी बिल का 80 फीसदी ही भुगतान किया जाता है। शेष 20 फीसदी रोका जाता है। अगर गलत भुगतान हुआ होगा तो उसे काटकर वसूल कर लिया जाएगा। साथ ही जिस कर्मचारी ने ऐसी गलती की उस पर कार्रवाई की जाएगी।