पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ: बजरी से भरे ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ 24 तक विशेष अभियान

आरटीओ: बजरी से भरे ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ 24 तक विशेष अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | आरटीओबजरी से भरे ट्रक -ट्रैक्टर सहित अन्य भार ढोने वाले सभी प्रकार के वाहनों के खिलाफ 24 सितंबर तक विशेष अभियान चलाएगा। यह अभियान रात को भी जारी रहेगा। डीटीओ एवं उड़न दस्ता के प्रभारी नवल किशोर राठौड़ ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने 22 से 24 सितंबर तक ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। राठौड़ ने बताया कि इस अभियान में उड़नदस्ते 24 घंटे ओवर लोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2014 को राजस्थान हाई कोर्ट ने बजरी परिवहन करने वाले ओवरलोड ट्रकों एवं ट्रेक्टरों पर विशेष रूप से कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रति लापरवाही बरतने वाले उड़नदस्ते के प्रभारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं ओवरलोड संचालन पाए जाने पर वाहन चालक का लाइसेंस ओर वाहन का अनुज्ञापत्र निलंबित किया जाए।