पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी जारी रही स्कूल पर तालाबंदी

दूसरे दिन भी जारी रही स्कूल पर तालाबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाप | निकटवर्तीग्राम पंचायत घटोर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी पर मंगलवार को भी तालाबंदी जारी रही। शिक्षकों की कमी के विरोध में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने के साथ धरना भी दिया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से शिक्षकों के पद भरने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया था। इन ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में 95 का नामांकन हैं, लेकिन शिक्षक सिर्फ दो ही हैं। मंगलवार को मांगीलाल, दीपाराम, पतुराम, लालाराम, सोनाराम, मूलाराम सहित अन्य धरने पर बैठे।

पूरकपरीक्षाएं आज से

जोधपुर | जेएनवीयूकी ओर से वर्ष 2014 की पूरक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। यह परीक्षा पूरक प्राप्त बीए, बीकॉम, बीएससी, एलएलबी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए होगी। साथ ही वे विद्यार्थी जिनके प्रथम द्वितीय वर्ष के अनिवार्य विषय के पेपर ड्यू है, वे भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने का मंगलवार को विशेष मौका दिया गया था। परीक्षा समन्वयक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि जोधपुर शहर में छात्रों के लिए कला संकाय, नया परिसर (भाषा प्रकोष्ठ) तथा छात्राओं के लिए महिला महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं दोपहर 3 से 6 बजे के बीच होंगी।

प्रेरकोंका मानदेय जमा

शेरगढ़ | ब्लॉकके समस्त कार्यरत प्रेरकों को मानदेय पिछले 11 माह से नहीं मिल रहा है जिसको को लेकर मंगलवार को दैनिक भास्कर ने 11 माह से प्रेरक मानदेय का तरसते नामक शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया तथा जिसके लेकर आज जिला साक्षरता कार्यालय ने प्रेरकों का 4 माह का मानदेय मंगलवार को निजी खातो में जमा करवा दिया है। अखिल भारतीय प्रेरक संघ के जिला सचिव महेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि भास्कर ने प्रेरकों की पीड़ा को उजागर किया है तथा इस खबर के असर से जिला साक्षरता कार्यालय ने चार माह का मानदेय जमा करवा कर प्रेरकों को काफी राहत पहुंचाई है। इस अवसर पर जिला सचिव के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष नागसिंह,भवानीसिंह, गिरधारीराम सहित कई प्रेरक मौजूद थे।