- Hindi News
- लूणी भगत की कोठी के बीच नई डबल लाइन पर आज से चलेंगी ट्रेनें
लूणी-भगत की कोठी के बीच नई डबल लाइन पर आज से चलेंगी ट्रेनें
लूणी-भगत की कोठी के बीच नई डबल लाइन पर आज से चलेंगी ट्रेनें
भास्कर न्यूज | जोधपुर
लूणीभगत की कोठी के बीच बुधवार से ट्रेनों को बिना रोके आमने-सामने की दिशा में चलाया जाएगा। रेलवे इन दोनों स्टेशन के बीच बिछाई गई नई डबल लाइन पर सिग्नल कार्य भी बुधवार को पूरा कर लेगा और नई लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। लूणी जोधपुर के बीच प्रतिदिन औसत 60 से 70 ट्रेनों की आवाजाही होती है। ऐसे में एक ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी ट्रेन को क्रॉसिंग के लिए रोकना पड़ता है। खासकर मालगाड़ियों की आवाजाही ज्यादा रहने से पैसेंजर ट्रेनों के यात्री एक घंटे तक ट्रेन चलने का इंतजार करते रहते हैं। डबल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्री समय पर जोधपुर पहुंच सकेंगे।
टीडीएसभरने में आने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा
भास्कर न्यूज | जोधपुर
आयकरविभाग ने टीडीएस भरने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, जोधपुर के आयकर अधिकारी टीडीएस शेख अहमद अली सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में जालोर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को 150 से अधिक आहरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्मचारियों के टीडीएस गणना, कटौती सही नहीं करने, रिटर्न दाखिल करने में होने वाली चूक के कारण नोटिस मिलने सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करते समय असावधानी से होने वाली गलतियों इससे बचने के उपाय बताए।
परीक्षाआवेदन ऑनलाइन जारी
जोधपुर| जेएनवीयूपाठ्यक्रम से संचालित बीबीए बीसीए छठे सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन आॅनलाइन भरे जा रहे हैं। परीक्षा समन्वयक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि बीबीए छठे सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन बिना विलंब शुल्क 26 सितंबर और विलंब शुल्क से 29 सितंबर तक आॅनलाइन किए जा सकते हैं। इसी तरह बीसीए छठे सेमेस्टर के लिए विलंब शुल्क से एक अक्टूबर तक परीक्षा आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। ये परीक्षाएं अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होनी प्रस्तावित हैं।