- Hindi News
- महिलाएं हर घर में लगाए तुलसी का पौधा : सैनाचार्य
महिलाएं हर घर में लगाए तुलसी का पौधा : सैनाचार्य
महिलाएं हर घर में लगाए तुलसी का पौधा : सैनाचार्य
ओसियां | उपखंडक्षेत्र के तापू गांव में सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज ग्रामीणों की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 101 पौधे रोपित किए गए। भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में एक-एक पौधा लगाए और महिलाएं अपने घरों में एक-एक तुलसी का पौधा लगाकर जीवन को सार्थक बनाए। उन्होंने कहा कि तुलसी के पौधे में भगवान का निवास होता है। जन्म से मृत्यु तक व्यक्ति के जीवन में जो भी धार्मिक कृत्य किए जाते है उसमें तुलसी को सर्वोत्तम माना जाता है। वहीं युवा पीढ़ी को नशा नहीं करने का संदेश देते हुए कहा कि आज के युवा भगवान के नाम से नशे के आदि हो रहे है, लेकिन भगवान कभी नशा करने को नहीं कहते है। यदि युवाओं को नशा करना है तो भगवान के नाम का करे। इस मौके पर कानाराम भवाद, रूपाराम, ओमप्रकाश, मुन्नालाल, भोपालसिंह, विशनाराम जुड़, किशनाराम सैन सहित मौजूद थे।
एकशाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन 27 को
तिंवरी | अमरशहीद भगतसिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम को तिंवरी कस्बा स्थित गोकुल वाटिका शहीदे आजम सरदार भगतसिंह स्कूल के पास कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में राजस्थान के कवि भाग लेंगे। इसमें हास्य व्यंग्यकार वीरेंद्रसिंह लखावत रेंदडी सोजत, वीर रस कवि अब्दुल गफ्फार जयपुर, निशा मुनि गौड़ कोटा, अनिल कुमार आसोप, बृजराज चारण मथानिया, शैलेंद्रसिंह तिंवरी, सुमन सोलंकी जोधपुर, मगराज कटारिया तिंवरी, राजस्थानी व्यंग्यकार कैलाशदान चारण पाली, राजस्थानी गीतकार अमरसिंह राजपुरोहित पाली, आईदानराम भार्गव आसोप को सुनने का ग्रामीणों को अवसर मिलेगा। कवि सम्मेलन में गुरुवर राजाराम महाराज संत कृपाराम महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा। कवि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।