जेएनवीयू की पूरक परीक्षाएं आज से
जोधपुर| जेएनवीयूकी ओर से वर्ष 2014 की पूरक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। यह परीक्षा पूरक प्राप्त बीए, बीकॉम, बीएससी, एलएलबी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए होगी। साथ ही वे विद्यार्थी जिनके प्रथम द्वितीय वर्ष के अनिवार्य विषय के पेपर ड्यू है, वे भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने का मंगलवार को विशेष मौका दिया गया था। परीक्षा समन्वयक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि जोधपुर शहर में छात्रों के लिए कला संकाय, नया परिसर (भाषा प्रकोष्ठ) तथा छात्राओं के लिए महिला महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।