पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में खाद्य सामग्री बेच रहे फर्जी वेंडर, शिकायत पर रेलवे ने वसूला जुर्माना

ट्रेन में खाद्य सामग्री बेच रहे फर्जी वेंडर, शिकायत पर रेलवे ने वसूला जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जयपुर-जोधपुरके बीच चलने वाली इंटरसिटी में रेलवे ने किसी भी ठेकेदार को खाद्य सामग्री बेचने का ठेका नहीं दिया है। इसके बावजूद अवैध वेंडर ट्रेन में घूम रहे हैं। एक यात्री ने इसकी शिकायत मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर की तो खानापूर्ति करते हुए दो जनों को बिना टिकट यात्री मानते हुए उनसे जुर्माना वसूल लिया। दरअसल जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी में जयपुर मंडल की ओर से खाद्य सामग्री मुहैया करवाने के लिए ऑन बोर्ड केटरिंग का ठेका दिया जाता है। इस ट्रेन में यह ठेका जुलाई में खत्म हो गया था। उसके बाद किसी को ठेका नहीं दिया गया। जोधपुर से जयपुर जा रहे यात्री नंदलाल ने अवैध वेंडर्स की मनमानी को लेकर शिकायत की तो दो युवकों से जुर्माना वसूल किया गया।