12वीं पास खिलाड़ी कर सकेंगे डीपीएड
राज्य में 12वीं पास खिलाड़ी डीपीएड की ट्रेनिंग कर सकेंगे। 14 सालों के बाद 12वीं पास खिलाड़ियों का शारीरिक शिक्षक बनने का रास्ता साफ हुआ है। राज्य सरकार ने वर्ष 1999 में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह ट्रेनिंग बंद कर दी थी। जिसे वापस शुरू करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा (आयोजना) अनुभाग के संयुक्त शासन सचिव आर.सी.ढेनवाल ने निर्देश जारी किए हैं। संयुक्त शासन सचिव ने राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर में डीपीएड पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आदेश दिए हैं।