महर्षि दयानंद स्मृति कार्यक्रम आज सेे
महर्षि दयानंद स्मृति कार्यक्रम आज सेे
महर्षिदयानंद सरस्वती 131 वर्ष पहले जोधपुर आए थे। उसकी स्मृति में 24 सितंबर से 30 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महर्षि दयानंद स्मृति भवन ओल्ड कैंपस के पास मोहनपुरा में डॉ. धर्मवीर की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर स्वामी धर्मानंद, स्वामी सुमेधानंद, सत्यपाल सिंह, प्रो. राजेंद्र जिज्ञासु, पंडित कंचन कुमार आर्य मौजूद रहेंगे।
सम्मानसमारोह की तैयारियां शुरू
कैवायसंदेश मैग्जीन राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह समिति की ओर से राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू की गई। समारोह दिसंबर में हनुवंत गार्डन में होगा। कैवाय संदेश के संपादक गोपालसिंह राठौड़ ने बताया कि 30 सितंबर तक प्रतिभावान छात्र आवेदन कर सकते हैं। समारोह में 101 प्रतिभाओं को पूर्व नरेश गजसिंह सम्मानित करेंगे।