- Hindi News
- अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पारितोषिक वितरण आज
अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पारितोषिक वितरण आज
जोधपुर |श्री अग्रसेनसंस्थान द्वारा महाराज अग्रसेन की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को शाम छह बजे अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक संध्या पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए मंगलवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें श्यामसुंदर गुप्ता, उप संयोजक अनिल सिंहल, नंदकिशोर अग्रवाल, इंद्रप्रकाश सिंहल, संस्थान अध्यक्ष पुरुषोत्तम लीला, संयोजक प्रहलाद गोयल, सचिव दिलीप अग्रवाल, उमेश लीला, राजेश बंसल, अनिल आर सिंहल उपस्थित थे। समारोह में डॉ. केसी अग्रवाल, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता, जेठमल लोहिया, मुकेश बंसल अतिथि होंगे। इस मौके पर सुशीला सिंहल को सम्मानित किया जाएगा।