गीता में सभी समस्याओं का समाधान: वीणा
ब्रह्मकुमारी वीणा दीदी ने कहा कि गीता में जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान है। भगवान के बताए रास्ते पर चलना ही ज्ञान का मार्ग है। खुद को बदलने का मार्ग भी यही है। वे मंगलवार को गांधी मैदान में गीता ज्ञान का रहस्य समझा रही थीं। उन्होंने कहा कि भगवान कहते हैं कि सबकुछ छोड़कर मेरी शरण में जाओ। खाना-पीना और नित्य कर्म ही जीवन नहीं है, जीवन भगवान के बताए रास्ते पर चलने का नाम है। यही जीवन का सार है। इस मौके पर मनमोहन शर्मा, ओमकार वर्मा, जयपाल सिंह, मौलाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ब्रह्मा कुमारी वीणा दीदी ने गांधी मैदान में गीता ज्ञान का रहस्य बताया।