- Hindi News
- डीलर मीट में दीपावली उपहार योजना की जानकारी दी
डीलर मीट में दीपावली उपहार योजना की जानकारी दी
जोधपुर| इलेक्ट्रॉनिक्सकंपनी सोनी और सुरेश ट्रेडर्स की ओर से मरुगढ़ रिसोर्ट में डीलर मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनी के राजस्थान ब्रांच हैड प्रदीप भट्ट ने दीपावली स्कीम और इसमें शामिल उपहार योजना के बारे में जानकारी दी। कंपनी के एरिया मैनेजर अमित अरोड़ा ने बताया कि कंपनी ने त्योहारी सीजन में गत वर्ष के मुकाबले इस साल 250 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। सुरेश ट्रेडर्स के निदेशक महेंद्र धोका गुणेंद्र जैन ने डीलरों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीलरों ने कबड्डी मैच भी खेला।