- Hindi News
- बैंक ऑफ बड़ौदा की हिंदी में नेट बैंकिंग सेवा शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा की हिंदी में नेट बैंकिंग सेवा शुरू
जोधपुर| बैंकऑफ बड़ौदा के मुंबई स्थित कॉर्पोरेट सेंटर की ओर से कवि साहित्यकार पद्मश्री अशोक चक्रधर के मुख्य आतिथ्य में वार्षिक राजभाषा समारोह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक पी श्रीनिवास बीबी जोशी ने ग्राहकों के लिए बैंक की हिंदी में नेट बैंकिंग सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत व्यवसाय प्रतिनिधियों के लिए हिंदी में मार्गदर्शी पुस्तिका समावेशन-संदर्भ तथा रिटेल ऋण उत्पादों की हिंदी भाषा में एनिमेशन फिल्म का भी विमोचन किया। मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के अंतर्गत एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एमए (हिंदी) परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा पूर्णिमा मिश्रा बबीता पांडेय को सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कवि सम्मेलन में माणिक वर्मा, दिनेश बावरा, अनंत श्रीमाली, प्रज्ञा विकास ने कविताएं प्रस्तुत की।