आकाश,आयुषी, लविश नंदिनी टेनिस चैंपियन
आकाश,आयुषी, लविश एवं नंदिनी ने राज्य स्तरीय स्कूली टेनिस चैंपियनशिप में अपने वर्ग के खिताब जीत लिए। यहां चल रही इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग में झूंझुनू के आकाश कटेवा ने बीकानेर के अमोल जुनेजा को हराकर खिताब जीत लिया। जयपुर के सम्वित तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग के छात्रा वर्ग में जयपुर की आयुषी ने अजमेर की तान्या को हराकर खिताब जीता। बीकानेर की प्रणिधि तीसरे स्थान पर रही। 19 वर्ष छात्र वर्ग में जयपुर के लविश नेहरा चैंपियन बने। उन्होंने फाइनल में झूंझुनू के बादल को हराया। बीकानेर के कुणान तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अजमेर की नंदिनी विजेता रही। उसने अपनी ही साथी नबीला खान को हराया। झूंझुनू की निशा तीसरे स्थान पर रही। बुधवार को सुबह नौ बजे समापन समारोह रखा गया है।
विक्रमसिंह स्मृति क्रिकेट 25 से
जोधपुर| विक्रमसिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 25 सितंबर से लोको मैदान पर खेली जाएगी। रात्रिकालीन इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा अन्य कई पुरस्कार रखे गए हैं। इच्छुक टीम अपनी प्रविष्टि बुधवार को दे सकती हैं।