जोधपुर | बोरानाडाथाना क्षेत्र में एग्रो फूड पार्क के पास स्थित पवन हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में रविवार दोपहर सवा तीन बजे आग लग गई। बोरानाडा दमकलकर्मी प्रकाश ने बताया कि दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।