पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू कैंपस छात्रावास में युवक के साथ मारपीट

न्यू कैंपस छात्रावास में युवक के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | शास्त्रीनगरथाना क्षेत्र में न्यू कैंपस एसएलए छात्रावास में सो रहे एक छात्र को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि ओसियां में खाबड़ा खुर्द निवासी नेताराम पुत्र नरसिंगराम मेघवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि वह जेएनवीयू का छात्र है और न्यू कैंपस के एसएलए छात्रावास में रहता है। गुरुवार को वह हॉस्टल में सो रहा था। उस दौरान पवन मेघवाल, रुपाराम अन्य युवकों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया।