पितरों के देवता ऋषि : पं. ओम श्रीराम
जोधपुर | दैनिकभास्कर सामाजिक सरोकार के तहत रविवार को षष्ठी तिथि के श्राद्ध का तर्पण पं. ओम श्रीराम महाराज के सान्निध्य में पदमसर घाट पर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जातक उमड़े। तर्पण के दौरान पं. ओमश्री राम महाराज ने जातकों को संबोधित करते हुए कहा कि पितृ तर्पण पांच महायज्ञों के अंतर्गत है।
सप्तमीका तर्पण आज : सोमवारको सप्तमी तिथि का तर्पण सुबह छह बजे से करवाया जाएगा। पं. ओमश्री महाराज ने बताया कि सप्तमी तिथि का श्राद्ध करने से पितृ प्रसन्न तो होते ही हैं, साथ ही जातक को उत्तम यज्ञों का फल भी मिलता है तथा घर अन्न धन से भरा रहता है। खेतों में उसे उन्नति मिलती है, ऐसा अग्नि पुराण में भी उल्लेख हैं।