पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुर्जर समाज की 151 प्रतिभाएं सम्मानित

गुर्जर समाज की 151 प्रतिभाएं सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जर समाज की 151 प्रतिभाएं सम्मानित

भास्कर न्यूज. जोधपुर| गुर्जरजागृति एवं विकास परिषद की ओर से भगत की कोठी स्थित देवनारायण मंदिर में गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

परिषद के अध्यक्ष नवाबसिंह पोसवाल सचिव मोहन कटासिया ने बताया कि प्रतापनगर एसीपी परमाल सिंह गुर्जर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। समारोह में नैनाराम, राजूराम, विमला गुर्जर, रामदीन सिंह, परसराम गुर्जर, डॉ. मनोज गुर्जर, डॉ. मनोहर धाभाई, प्रेमसिंह पोसवाल, बाबूलाल, प्रभू दयाल धाभाई, राजेश गुर्जर, मंजू धाभाई, नेमीचंद पोसवाल, राजेश टाक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

शपथग्रहणसमारोह आयोजित

जोधपुर| विकलांगकल्याण समिति की नई गठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह बरकतुल्लाह खान स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईदू खान मेहर ने की। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी अनिल व्यास थे।

इस मौके पर प्रहलाद बजाज, सेवाराम गहलोत, रेखा राकेचा, मोहम्मद अमीन, शिव कुमार बंजारा आदि उपस्थित थे।