पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिनों तक रहे भूखे प्यासे

चार दिनों तक रहे भूखे-प्यासे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साथी को पीठ पर बैठाकर बचाई जान

जोधपुर| महामंदिरनिवासी तातेड़ परिवार चार सितंबर को श्रीनगर घूमने गया था और वहां आई बाढ़ में फंस गया। रविवार को जोधपुर लौटे परिवार के सदस्यों ने बताया कि जंगल में बने आर्मी कैंप में उन्होंने चार दिन तक खाना नहीं खाया और पानी भी नहीं पिया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकी शौच करने जंगल जाना पड़े, वहां सांप और जानवरों के शिकार होने का खतरा था। शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाले नरेंद्रमल जैन (63) पुत्र जौहरीमल, प|ी चंद्रकला जैन (58) महामंदिर में रहने वाले अपने जंवाई मनीष तातेड़ (35), पुत्री शिल्पा तातेड़ (30), अपनी दो नातिन रियांशी तातेड़ (6), हिमांशी तातेड़ (3), समधी गौतम तातेड़ (59) और समधन चंदनबाला (56) और साली शांति मेहता (50) के साथ श्रीनगर घूमने गए थे

जोधपुर पहुंचने पर मालाराम का परिजनों ने स्वागत किया।

जोधपुर लौटा तातेड़ परिवार।