- Hindi News
- दो तस्करों को ढाई किलो गांजे के साथ पकड़ा
दो तस्करों को ढाई किलो गांजे के साथ पकड़ा
भास्कर न्यूज. जोधपुर| बासनीपुलिस ने दाऊजी की होटल के पास गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो तस्करों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। बिहार में सहापुर निवासी हरेशाम पुत्र रामचंद्र और मनोज पुत्र रजनीकांत सिंह को रविवार को दाऊजी की होटल के पास गांजा बेचने की फिराक में घूमते वक्त पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मनोज बासनी में किराए का कमरा लेकर रहता है और यहां गांजा बेचता है।