पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ आपदा से पीड़ितों के लिए बच्चों ने जुटाई सहायता

बाढ़ आपदा से पीड़ितों के लिए बच्चों ने जुटाई सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ आपदा से पीड़ितों के लिए बच्चों ने जुटाई सहायता

जोधपुर | जम्मूकश्मीर बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए मांटेसरी चाइल्ड सेंटर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने कुल 37 हजार 261 रुपए एकत्र किए। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अनिल वासन ने बालकों को एसेंबली में कश्मीर में लोगों की व्यथा बताई तथा कश्मीर आपदा से उत्पन्न तकलीफों के बारे में बताया गया। इससे प्रेरित होकर बालकों ने उत्साह के साथ धन संग्रह किया। कुछ बालकों ने अपनी संपूर्ण पॉकेट मनी इस कार्य के लिए दे दी। स्कूल की ओर से यह रािश प्रधानमंत्री राहत कोष में भिजवाई गई।