पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम खराब हो तो राडार की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रो. वोल्फगैंग

मौसम खराब हो तो राडार की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रो. वोल्फगैंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | अगरमौसम बिगड़ा हुआ हो और बादल छाए हुए रहते हैं तो ऐसे में राडार की भूमिका बढ़ जाती है। ऐसे में राडार से ही महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा सकती हैं। यह कहना है प्रो. वोल्फगैंग का। वे सोमवार को पावटा स्थित एक होटल में इंटरनेशनल सेंटर फॉर रेडियो साइंस की ओर से आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यशाला में प्रो.वोल्फगैंग मार्टिन ने राडार की उपयोगिता, विश्वसनीयता और विद्युत चुंबकीय स्पैक्ट्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में राडार का रोल बढ़ जाता है, इसके कारण जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। कार्यशाला में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आईसीआरएस के प्रो.ओपीएन कल्ला ने बताया कि मंगवार को इंटरनेशनल काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कांफ्रेंस का विषय \\\"ऑन माइक्रोवेव एंटीना प्रोपेगेशन एवं रिमोट सेंसिंग\\\' रहेगा। काॅन्फ्रेंस का उद्घाटन नई दिल्ली स्थित आईएमडी के डायरेक्टर जनरल ऑफ मेटियोरोलॉजी डॉ. एलएस राठौड़ करेंगे। अध्यक्षता आईएनएसए के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस अनंत कृष्णन करेंगे। इसके अलावा शिकागो अमेरिका के डॉ. वोल्फगैंग, डॉ. एसआर वढेरा, डॉ. एसएन जोशी, प्रो.अनिमेष, डॉ. उपेंद्र एन सिंह उपस्थित रहेंगे। काॅन्फ्रेंस में दो तकनीकी सत्र के साथ 20 पत्र वाचन किए जाएंगे।

आइँर्सीआरएस की ओर से सेमिनार रिमोट सेसिंग पर।