खेल प्रतियोगिताओं में विमंदित बच्चों ने
जोधपुर | विश्वमानसिक विमंदित दिवस पर टेप्से हेप्सन केेंद्र नवज्योति मानसिक मंद विद्यालय के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चम्मच दौड़, सौ फीट दौड़ आदि में हिमांशु, ललित, देवेंद्र, हर्ष, नारायण, मुकुल, शानू, सौरभ, लक्ष्य, अर्जुन, संजय, अभिनव, विनय, भागीरथ आदि ने उत्साह से भाग लिया। कुलपति प्रो. बीएस राजपुरोहित ने इन बच्चों पुरस्कार वितरित किए और उनके प्रयासों की सराहना की। केंद्र के शिक्षकों ने कुलपति को विमंदित बच्चों द्वारा चलाई जा रही कैंटीन का अवलोकन कराया। अंत में विशेष शिक्षिका मनीषा सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।