जोधपुर के सारण को आईएमए में सिल्वर मेडल
जोधपुर | भारतीयसैन्य अकादमी देहरादून के 104 वें बैज के दीक्षांत समारोह में कंपनी केडेट कैप्टन जोधपुर में अजीत कॉलोनी निवासी बलबीर कुमार सारण को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। उन्हें यह मेडल लेफ्टिनेंट जनरल और एकेडमी के समादेशक मानवेंद्र सिंह ने प्रदान किया। एकेडमिक सर्विस सब्जेक्ट, गेम्स, आउटडोर कैंप, अफसर लाइक क्वालिटी के आधार पर उन्हें इस मेडल के लिए चुना गया। अब सारण केडेट एकेडमी में ही एक साल की प्री कमीशन मिलिट्री ट्रेनिंग लेंगे।