पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घूमर 2014 15 के पोस्टर का विमोचन

घूमर 2014-15 के पोस्टर का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जयनारायणव्यास विवि के नया परिसर में छात्रसंघ की ओर से 10 दिसंबर से घूमर-2014-15 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संबंधी पोस्टर का विमोचन सोमवार को कुलसचिव गोविंद सिंह चारण, विज्ञान संकाय के डीन पीके शर्मा, छात्रसंघ सलाहकार प्रो. विमला चौधरी ने किया। विज्ञान संकाय के उपाध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने बताया कि समारोह के तहत 10 दिसंबर से रामनारायण जिंदा की स्मृति में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, निबंध, लेख, वाद-विवाद, मेहंदी, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही 2 जनवरी को प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत क्लीन कैंपस, ग्रीन कैंपस कार्यक्रम होगा। 10 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह होगा।