नैत्र जांच शिविर के लिए पंजीयन आज
जोधपुर | सरदारपुरा5वीं बी रोड स्थित नवजीवन अस्पताल में 11 से 20 दिसंबर तक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अहमदाबाद के चिकित्सक जांच और उपचार करेंगे। इस शिविर के लिए पंजीयन मंगलवार से शुरू होगा। नवजीवन अस्पताल, सरदारपुर में आयोजित इस निशुल्क शिविर में अहमदाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल गोयल मरीजों की जांच कर उपचार करेंगे। इसके लिए अस्पताल में मंगलवार से दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। डॉ. गोयल ने बताया कि शिविर में आधुनिक और ऑटोमेटिक मशीनों से आंखों की जांच की जाएगी।