- Hindi News
- सेखाला में दुष्यंत परिहार बने पंस के पहले प्रधान
सेखाला में दुष्यंत परिहार बने पंस के पहले प्रधान
नवगठित पंचायत समिति सेखाला में शनिवार को प्रधान के चुनाव हुए। इसमें भाजपा के दुष्यंत परिहार प्रधान पद पर विजय हुए। रिटर्निंग अधिकरी नंदकिशोर दाधीच सहायक रिटर्निंग अधिकारी पूनाराम चौधरी ने बताया कि सेखाला में प्रधान पद के लिए भाजपा से दुष्यंत कांग्रेस से मूलाराम चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इसके बाद किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापिस नहीं लिए जाने पर मतदान हुआ इसमें भाजपा के दुष्यंत को 12 कांग्रेस के मूलाराम को 5 मत मिले। इसी प्रकार निर्वाचित प्रधान दुष्यंत परिहार को रिटर्निग अधिकारी ने प्रमाण पत्र साैंपते हुए प्रधान पद की शपथ दिलाई।
सेखाला. दुष्यन्तपरिहार को प्रमाण पत्र सौंपते हुए रिटर्निग अधिकरी नन्द किशोर दाधीच।
भाजपा कार्यकर्ताअों ने मनाया जश्न
सेखालाके अटल सेवा केंद्र के बाहर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का दिनभर जमावड़ा रहा। इस दौरान जब भाजपा का विजय प्रत्याशी परिहार अटल सेवा केंद्र से बाहर आए तो परिहार के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया खूब आतिशबाजी की। लोगों में खुशी तो होनी ही थी क्योंकि सेखाला ही पंचायत समिति बना सेखाला का ही पहला प्रधान बना।
सेखालाका प्रधान है पढ़ा लिखा
शुरुआतीशिक्षा 1 से 5 तक राजकीय प्राथमिक स्कूल सेखाला से, 6 से 12 तक चौपासनी स्कूल जोधपुर, इसके बाद महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर से बीएसी की, मैसूर कर्नाटक से एमबीए की डिग्री प्राप्त की, एमएससी लखनउ विश्वविद्यालय से की।
प्रधानगए देवी-देवताओं को धोक देने
निर्वाचितप्रधान दुष्यंत सेखाला के अटल सेवा केंद्र से समर्थकों के साथ सेखाला में स्थित गोगादेव मंदिर, माधवसिंह भोमिया मंदिर, पहाड़जी बाबा के मंदिर बालेसर के बाड़ी के थान अादि स्थानों पर मत्था टेक समिति क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कामना की। इसी प्रकार प्रधान ने अपनी दादी अणदु देवी, माता सज्जनी देवी पिता पूनाराम से आशीर्वाद प्राप्त किया।