- Hindi News
- \"बच्चों को बड़ा बनाने की जल्दी दिखाएं\'
\"बच्चों को बड़ा बनाने की जल्दी दिखाएं\'
जोधपुर | आर्मीचिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में सकारात्मक पैरेंटिंग पर सेमिनार आयोजित किया। इसमें वक्ता और प्रशिक्षक शेखर बागवान ने बताया कि सकारात्मक पैरेंटिंग से पैरेंट्स और बच्चों के बीच अच्छे संबंध विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ना तो बच्चे आपकी जायदाद हैं और ना आप उनके मालिक। बस उनको पालते-पोसते बड़ा होते देखिए और खुश रहिए। उनको अपने आने वाले कल की जमा-पूंजी मत समझिए। उनको जो बनना है बनने दें। जरूरी नहीं कि आपने अपनी जिंदगी में जो किया वही आपका बच्चा भी करे। अगर आप उनकी मांगी हुई हर चीज उनको देते हैं तो बड़ी बेवकूफी करते हैं। अगर आप अपने बच्चे से प्यार करते हैं तो उसे वही दें, जो जरूरी है। यह बेहद जरूरी है कि बच्चे को बच्चा ही रहने दें, उसे बड़ा बनाने की जल्दी मचाएं क्योंकि आप बड़े को बच्चा तो बना नहीं सकते।